भारत
गुटखा शौकीन पत्नी, विरोध करने पर ईंट से अपने ही पति की नाक तोड़ी
jantaserishta.com
14 Sept 2024 3:40 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रिपोर्ट लिखाई.
बरेली: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। एक महिला बेहिसाब गुटखा खाती थी। गुटखा खाने के बाद महिला घर में जगह-जगह थूकती थी। घर में फैली गंदगी देखकर पति को बर्दाश्त नहीं हुआ। पति ने गुटखा खाने का विरोध किया, इस पर पत्नी गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने ईंट मारकर अपने ही पति की नाक तोड़ डाली। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया का है। यहां के रहने वाले असीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी शमा रोजाना हद से ज्यादा गुटखा खाती है। गुटखा खाने के बाद घर में इधर-उधर थूकती रहती है। उसका आरोप है कि पत्नी के गुटखा खाकर थूकने की वजह से घर की दीवारें खराब हो गई हैं। उसने बताया कि पत्नी को वह जब भी थूकने के लिए मना करता है तो वह मारपीट शुरू कर देती है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दस सितंबर को उन्होंने पत्नी को इसके लिए समझाया तो उसने ईंट मारकर पहले उसकी नाक तोड़ी, इसके बाद उनका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं पत्नी शमा ने उनकी मां और पिता से भी मारपीट की। जैसे-तैसे घर से बाहर आकर अपनी जान बचाई। इस पर उन्होंने थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





