
x
मचा कोहराम.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने महज इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसके पति ने उसे गुटखा खाने को लेकर डांट दिया था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की.
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2019 में सम्राट सिंह नाम के युवक से हुई थी. पूनम का एक बेटा भी है. परिजनों का कहना है कि पूनम को गुटखा खाने की आदत थी. वह अक्सर छिप-छिपकर गुटखा खाती थी. घटना वाले दिन उसका पति सम्राट सिंह उसे गुटखा खाते हुए देख लिया और इस पर नाराजगी जताते हुए डांट लगाई. पति की डांट से पूनम बेहद आहत हो गई.
महिला ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो अन्य लोग कमरे में गए तो चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक (SHO) बलराम सिंह ने बताया कि महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





