Gurugram: विकसित भारत फाउंडेशन ने योग दिवस पर आयोजित किया "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य"

गुरुग्राम: योग का अर्थ सिर्फ व्यायाम तक सीमित नहीं है, यह मनुष्य और प्रकृति के बीच संबंध स्थापित करने का बहुत प्राचीन माध्यम है।
योग की उत्पत्ति भारत में एक प्राचीन शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक अभ्यास के रूप में हुई। योगअभ्यास संस्कृत शब्द का उपयोग करके शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है जिसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना।
योग ध्यान का एक रूप है जो लोगों के जीवन को समग्र रूप से बेहतर बनाता है। यह मन, शरीर और आत्मा के लियेशारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। यह हमारे शरीर को पुनर्जीवित करता है और शान्ति को बढावा देता है।
योग दिवस के महापर्व पर योग के प्रति जागरूकता बढाने और इसके महत्व का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से आज विकसित भारत फाउंडेशन ने के ब्लॉक पालम विहार गुरुग्राम स्थित पार्क मे योगाभ्यास का आयोजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद श्री प्रदीप कुमार पद्म जी ने अपने संबोधन मे योग के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि योग सम्पूर्ण मानव जाति के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग से योग को अपनी जीवन चर्या मे शामिल करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम की गरिमा बढाने के लिए के ब्लॉक पालम विहार के अध्यक्ष श्री अमित गुजराल, जनरल सेक्रेटरी श्री सुधीर चंद्र मिश्रा, विकसित भारत फाउंडेशन के चेयरमैन धर्मेंद्र जैन, मधुपेश माथुर, चंद्रप्रसाद, ओम पाल, फकीर चान्याल, सूरज मनीष आदि के साथ पालम विहार गुरुग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विकसित भारत फाउंडेशन के कोर्डिनेटर ओम पाल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे सामाजिक कार्यों को क्रियान्वित करना है जो सार्थक तरीके से लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। हम देश भर में अपने प्रयासों का विस्तार कर रहे हैं, विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो ठोस बदलाव लाते हैं, चाहे वह भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य सेवा या शैक्षिक अवसर प्रदान करना हो। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि संकट में फंसे जानवरों को न भुलाया जाए, मानवाधिकारों के लिए अपने काम के साथ-साथ उनकी भलाई के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। रणनीतिक सहयोग, सार्वजनिक जुड़ाव और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य सकारात्मक और स्थायी प्रभाव डालना है। हमारा काम आपदा राहत से लेकर कौशल विकास कार्यक्रमों तक विविध पहलों तक फैला हुआ है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी परियोजनाओं का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुँचे। उन्होंने आव्हान किया कि एक ऐसा विकसित भारत बनाने के हमारे मिशन में हमारे साथ जुड़ें, जहाँ सबका साथ, सबका विकास हो और जहाँ हर व्यक्ति, जानवर और समुदाय सद्भाव और शांति से जीवन जी सकें।
विकसित भारत फाउंडेशन की तरफ से सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं व यहां पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।
