भारत
पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 18 महिलाएं और 2 मैनेजर गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Jan 2023 5:18 PM IST

x
ऐसे हुआ खुलासा.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम के दो स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो मैनेजर, सात ग्राहकों और 18 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें महरौली-गुरुग्राम रोड पर स्थित मेगा सिटी मॉल में स्पा सेंटरों अलकोर और एवांथे में देह व्यापार के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पूर्व डीसीपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने अलकोर स्पा सेंटर पर छापेमारी कर मैनेजर माबिनूर इस्लाम, एक ग्राहक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसी तरह टीम ने दूसरे एवांथे स्पा पर छापेमारी कर मैनेजर जबूर इस्लाम और देह व्यापार में लिप्त उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और थाईलैंड की 3 महिलाओं समेत 15 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर के मालिक रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा स्पा से देह व्यापार का धंधा चलाते थे। इसके एवज में दोनों स्पा के प्रबंधक प्रति ग्राहक 2 हजार रुपए चार्ज करते थे। आगे की जांच के लिए सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, मामले में आगे की जांच चल रही है, हम किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





