
x
2 गिरफ्तार.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की एक संयुक्त टीम ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सेक्टर-29 में करीब 17 बार और क्लबों में छापा मारा, और उचित लाइसेंस के बिना ग्राहकों को कथित रूप से हुक्का और अवैध मादक पदार्थ परोसने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पब/बार और रेस्तरां में अवैध मादक पदार्थ परोसे जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। संदिग्धों के खिलाफ सेक्टर 29 में डीएलएफ पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा, कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की गई है। विस्तृत जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





