भारत
बदमाशों ने मकान पर की 24 से ज्यादा राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
14 Jan 2025 4:00 PM IST

x
पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
गुरुग्राम: गुरुग्राम का अशोक विहार इलाका मंगलवार सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अशोक विहार में फेज-3 में स्थित एक मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने 24 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने सुबह 5.36 बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घर के शीशे सहित दीवार पर गोलियां लगी हैं। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
फायरिंग करने के बाद मकान में कौशल गैंग ग्रुप के नाम से पर्ची डाली गई है। पर्ची में कौशल चौधरी, पवन शौकीन, सौरव गादोली, बंबीहा ग्रुप, भुप्पी राणा, सुखदीप बुद्ध के नाम लिखे हैं। मकान का मकर संक्रांति के दिन यानी आज उद्घाटन होना था। लेकिन गनीमत रही की मकान में घटना के वक्त कोई नहीं था। फायरिंग की घटना के बाद से अशोक विहार इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल, घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। जांच के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम निवास ने यह मकान बनाया है। उनका कंस्ट्रक्शन का कार्य है। इस मकान का आज उद्घाटन होना था। बाइक सवार बदमाशों ने मकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की। लोगों को लगा कि पर्व के कारण आतिशबाजी हो रही होगी। लेकिन सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो उन्हें गोलियों के खोल सड़क पर पड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना राम निवास के परिवार और पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





