भारत
12 किमी के ग्रीन कॉरिडोर से मेदांता अस्पताल में हुई लंग्स की डिलीवरी
jantaserishta.com
23 April 2023 5:32 PM IST

x
DEMO PIC
भारी ट्रेफिक के कारण, एंबुलेंस अक्सर महत्वपूर्ण समय गंवा देती हैं।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक एंबुलेंस के लिए 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया, इसके जरिए नागपुर से लंग्स को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल तक पहुंचाया गया। डीसीपी (ट्रेफिक) वीरेंद्र विज ने कहा, गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से मेदांता अस्पताल सेक्टर-38 तक दूरी तय करने के लिए 15 से 20 मिनट लग जाते है, लेकिन ग्रीन कॉरिडोर की मदद से लंग्स को महज 6 मिनट में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए समय सीमा अक्सर सात से आठ घंटे तक सीमित होती है, भारी ट्रेफिक के कारण, एंबुलेंस अक्सर महत्वपूर्ण समय गंवा देती हैं।
उन्होंने कहा, गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मार्ग पर सिग्नल-फ्री ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण समय की बचत हो सके और मरीज को ऑर्गन की समय पर डिलीवरी हो सके।
Tagsगुरुग्राम ट्रैफिक पुलिसगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़ग्रीन कॉरिडोरमेदांता अस्पताललंग्स डिलीवरीGurugram Traffic PoliceGurugramGurugram NewsGreen CorridorMedanta HospitalLungs Delivery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





