भारत

लड़की का स्कूल से अपहरण, 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

jantaserishta.com
13 March 2023 8:19 AM IST
लड़की का स्कूल से अपहरण, 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
x
जान से मारने की धमकी भी दी।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम के सोहना इलाके में 14 वर्षीय एक लड़की का स्कूल से अपहरण कर लिया गया और तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पिछले साल 18 दिसंबर को तीन युवकों ने एक खेल कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा को उसके स्कूल से अगवा कर लिया था। वे उसे एक पहाड़ी इलाके में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
तीनों आरोपियों ने हाल ही में छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की ने अब तक इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन शनिवार को उन्हें वीडियो के बारे में पता चला और बाद में उसने घटना का खुलासा किया, तब उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों में से दो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दूसरे स्कूल के छात्र हैं और तीसरा ड्रॉपआउट है।
डीसीपी साउथ उपासना सिंह ने कहा, "पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
शिकायत के बाद सोहना सदर पुलिस स्टेशन में तीन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story