भारत

फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 March 2023 8:22 AM IST
फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार
x
ऐसे हुआ खुलासा.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में दो विदेशी नागरिकों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फर्जी कॉल सेंटर एक व्यक्ति को शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी और अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1.6 करोड़ रुपये की ठगी करने में शामिल था।
पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता फेसबुक पर विज्ञापन और पॉप-अप के माध्यम से धोखेबाजों के संपर्क में आया, जिसने शेयर बाजार में निवेश करके भारी रिटर्न का वादा किया था।
पुलिस ने उज्बेकिस्तान और लातविया के दो लोगों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिकों की पहचान लातविया निवासी कॉन्स्टैंटिन्स फिलीपस और उज्बेकिस्तान निवासी अल्बर्ट सरिबेक्यान उर्फ पीटर के रूप में हुई है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में गौरव वर्मा उर्फ प्रशांत गोयल, मेलबिन मेजन, राकेश एस नायर उर्फ कैमरून विल्सन, अनविन मैथ्यू उर्फ एडम जॉन, रोहिंथ हरि चक्रवर्ती उर्फ राजकुमार, दीपांशु वर्मा उर्फ दीपक मल्होत्रा समेत अन्य शामिल हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रियांशु दीवान ने कहा, आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल नेटवकिर्ंग साइटों पर शेयर बाजार में निवेश करके भारी रिटर्न पाने के लिए विज्ञापन-पॉपअप लगाकर पीड़ितों को लुभाते थे।
उन्होंने आगे कहा कि ये फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइटों पर पीड़ितों के वर्चुअल खाते बनाते थे और निवेश करने के लिए राशि मांगते थे। एक बार पीड़ितों ने उनके माध्यम से कुछ राशि का निवेश किया, तो वे शुरू में पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के लिए लाभ के रूप में कुछ राशि वापस कर देते थे।
बाद में, आरोपी उन्हें अधिक लाभ के लिए बड़ी रकम का निवेश करने के लिए कहते थे, जो वे कभी नहीं लौटाते थे। आखिरकार, वे जवाब देना बंद कर देते थे और फिर उनके नंबर ब्लॉक कर देते थे।
पुलिस ने 1.6 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कुछ आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उन्होंने कहा कि इन घोटालेबाजों द्वारा ठगे गए अन्य पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story