
x
जानें पूरा मामला.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को एक निजी फर्म के कलेक्शन एजेंट से 24 लाख रुपये लूटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 दिसंबर को चकरपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पांच आरोपियों में से एक 'पीड़ित' है जिसने अपने भाई के साथ लूट की योजना बनाई थी।
गिरफ्तार लोगों की पहचान चंद्र भानु प्रताप, विनीत, उज्जवल कुमार, अंकुर और प्रवीण कुमार उफे पम्मी के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि अंकुर और उज्जवल भाई हैं और घटना के दिन अंकुर और शिकायतकर्ता राजीव रंजन बाइक से बैंक जा रहे थे। जब वह राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे, तो उन्हें चंद्रा और विनीत ने रोक लिया, जिन्होंने नकदी से भरा उनका बैग छीन लिया और मौके से भागने से पहले बाइक की चाबी ले गए।
एसीपी (अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने कहा, अंकुर और उज्जवल भाई हैं। दोनों ने अपने सहयोगियों के साथ लूट की योजना बनाई और 26 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे इसे अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.53 लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





