भारत

अवैध संबंध: तीन मंजिला इमारत से फेंककर हत्या, 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 July 2023 8:56 AM IST
अवैध संबंध: तीन मंजिला इमारत से फेंककर हत्या, 3 गिरफ्तार
x
फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक व्यक्ति की तीन मंजिला इमारत से फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का एक आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी को लेकर हत्या किए जाने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
आरोपियों की पहचान आलमदीन हुसैन, बिलाल हुसैन और हन्नान के रूप में हुई है। जबकि, मृतक की पहचान अब्दुल सहरोन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अब्दुल सहरोन गुरुग्राम जिले के सरहौल गांव में रहता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात एक व्यक्ति मेरे भतीजे को अपने साथ पास के कमरे में ले गया। वहां तीन लोगों ने सहरोन के साथ मारपीट की और उसे तीन मंजिला इमारत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 17/18 पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरेश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक के हन्नान की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और जूते भी बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story