भारत

गुरमीत राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और FIR दर्ज

Shantanu Roy
10 March 2023 12:11 AM IST
गुरमीत राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
x
बड़ी खबर
पंजाब। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मुश्किले एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम पर एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप लगे हैं। यह मामला जालंधर पुलिस ने दर्ज किया है और यह मामला पतारा थाने में दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम पर श्री गुरु रविदास जी के बारे में गलत इतिहास बताने के आरोप लगे हैं। जब वह पैरोल पर बाहर आए थे तो उनके द्वारा किए गए समागमों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके द्वारा समागमों में श्री गुरु रविदास व भगत कबीर जी के बारे में गलत इतिहास बताया गया है। इस बात को लेकर भाईचारे में रोष है जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Next Story