भारत

गनमैन ने गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Jun 2022 2:46 PM IST
गनमैन ने गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
x

चंडीगढ़: पंजाब के जिला जालंधर में वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक शीतल अंगुराल के गनर ने गुरुवार को गोली मार आत्महत्या कर ली. पवन कुमार नाम का गनर पिछले कुछ दिन से छुट्टी पर चल रहा था और आज सुबह ही वह ड्यूटी पर वापस लौटा था.

विधायक शीतल अंगुराल अपने बाकि गनर को साथ लेकर इलाके में पड़ने वाले मंदिर में गए थे. पवन कुमार विधायक के साथ नहीं गया था और बुलाने पर कहता रहा कि वह आ रहा है. लेकिन जब वह नहीं पहुंचा और वापस आकार देखा गया तो उसने अपनी AK 47 असाल्ट राइफल से खुद को गोली मार ली थी.
विधायक ने तुरंत इसकी सूचना एसीपी को दी और उसके बाद पुलिस ने आकर जांच शुरू कर दी. डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया की उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story