भारत

युवक के साथ अमानवीय बर्ताव, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

jantaserishta.com
28 May 2024 11:15 AM IST
युवक के साथ अमानवीय बर्ताव, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
x
मुंह पर कालिख पोतने का भी आरोप है।
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समाज के एक युवक के साथ रिश्तेदारों द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को रिश्तेदारों ने महिलाओं के कपड़े पहनाए और गले में जूते की माला पहनाई। इसके साथ ही युवक के मुंह पर कालिख पोतने का भी आरोप है।
महेंद्र सिंह बंजारा जो कि मानव टंकी के पास का निवासी है, उसकी ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा गया है उसे सेन बोर्ड चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से सौदान सिंह, गुमान सिंह, ओमकार के साथ 10-12 लोग जबरन अपने साथ पकड़ कर ले गए। रास्ते में और भी कई लोग मिले, सभी ने उसे बंधक बनाया और मारपीट की।
खाद फेंकने का काम करने वाले महेंद्र सिंह के मुताबिक, उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया गया और कपड़े भी उतार दिए गए। पेशाब पिलाकर मुंडन किया गया और महिलाओं के कपड़े पहनाए गए।
इतना ही नहीं, मुंह पर कालिख पोत दी गई। ये सभी लोग उसे बंधक बना कर कई जगह घुमाते रहे। पीड़ित का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
इस घटना के पीछे बंजारा समाज की प्रथा में तय की गई राशि का भुगतान न करना मुख्य वजह बताई जा रही है। महेंद्र की चचेरी बहन की शादी आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से हुई थी और इसमें 20 लाख रुपए देना तय हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, गुना में पीड़ित की शिकायत पर सोमवार देर रात को सात लोगों के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और अमानवीय कृत्य किए जाने के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story