भारत
गन वाली डॉक्टर की फोटो चर्चा में, मचा हड़कंप, उठाया गया ये कदम
jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:06 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं. असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है.
वायरल फोटो की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का स्वयं सज्ञान लेते हुए सदर कोतवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. दरअसल, जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं. असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिला डॉक्टर का असलहे के साथ वायरल फोटो को सबसे पहले किसने अपलोड किया है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन फोटो पुराना बताया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सदर कोतवाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं. जांच के बाद मामले में संबंधित असलहे का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर अभियोग भी दर्ज कराया जाएगा. इस बारे में महिला डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





