भारत

गुलमर्ग हिमस्खलन से 2 की मौत, 4 को बचाया गया

jantaserishta.com
1 Feb 2023 5:02 PM IST
गुलमर्ग हिमस्खलन से 2 की मौत, 4 को बचाया गया
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बुधवार को आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। हिमस्खलन में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर विदेशी हैं। इनकी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लोग भी विदेशी पर्यटक हैं।
गुलमर्ग के अफरवाट हाइट्स में एक बड़े हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।
आगे कहा गया, "हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हिमस्खलन से मारे गए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया।"
अधिकारियों ने कहा, यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि कहीं और शव हिमस्खलन के मलबे में दबे तो नहीं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story