
x
DEMO PIC
लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
चमोली (आईएएनएस)| पहाड़ों में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं लग रही है। आलम यह है कि लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। चमोली जिले में पोखरी ब्लाक के सुगी गांव में गुलदार ने एक ही रात में 36 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि गुलदार खिड़की तोडकर बकरियों तक पहुंचा। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद टीम ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। मानकों के अनुसार जो भी मुआवजा होगा, दिया जाएगा। ग्राम प्रधान सूगी स्मिता खत्री ने कहा कि पीडीत बकरी पालक जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





