भारत

गुलदार ने 4 साल के बच्चे को मार डाला, शव बरामद

jantaserishta.com
7 May 2023 10:54 AM IST
गुलदार ने 4 साल के बच्चे को मार डाला, शव बरामद
x

DEMO PIC 

दहशत का माहौल बन गया।
विकासनगर (आईएएनएस)| उत्तराखंड में सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। रातभर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन रविवार सुबह बच्चे का शव मिला। शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के एक बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पीड़ित परिवार से बातचीत की गई और बच्चे की तलाश के लिये रणनीति बनाई गई, साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया।
वहीं टिमली रेंजर मुकेश कुमार व एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बच्चे की बरामदगी के लिऐ देर रात तक वृहद स्तर पर अभियान चलाया जो कि वन विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान था। इस दौरान ग्रामीण भी इस टीम के साथ रातभर मौजूद रहे। बच्चे की तलाश के लिये डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले हैं।
वहीं वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया है। गुलदार के शिकार बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story