
x
DEMO PIC
फिर...
टिहरी (आईएएनएस)| घनसाली के गैस गोदाम के पास एक घर में बीती देर रात एक गुलदार घुस गया था। गुलदार ने घर में पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया। लेकिन गुलदार कुत्ते की चेन में फंस गया था। घर के लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला गया।
दरअसल, टिहरी जिले के घनसाली के गैस गौदाम के पास के घर में देर रात एक गुलदार घुस गया था। जंहा गुलदार ने घर में मौजूद कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। हालांकि, इस दौरान गुलदार कुत्ते की चेन में फंस गया। सुबह होने ही लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग घनसाली को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए उनके पास संसाधन नहीं हैं।
जिसके बाद घनसाली वन विभाग की टीम ने नई टिहरी वन विभाग को इसकी सूचना दी। नई टिहरी वन विभाग की टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वंहा पहुंची। मौके पर गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को हटाने के लिये वन विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद ली। जिसके बाद टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला।
वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि गुलदार पहले से घायल था। साथ ही बूढ़ा होने के कारण वो अब शिकार नहीं कर पा रहा होगा। ऐसे में गुलदार अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा था। उन्होंने बताया कि गुलदार कुत्ते की चेन में फंसने के कारण और ज्यादा घायल हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





