भारत

गुलाबी गैंग प्रमुख संपत पाल ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया और राहुल गांधी से मिलकर रखेंगी अपनी बात

jantaserishta.com
17 Jan 2022 4:47 PM IST
गुलाबी गैंग प्रमुख संपत पाल ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया और राहुल गांधी से मिलकर रखेंगी अपनी बात
x

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं. जिन्हें पार्टी टिकट दे रही हैं वे खुश हैं, लेकिन टिकट न मिलने वाले नाराज़गी भी ज़ाहिर कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के 'गुलाबी गैंग' की कमांडर संपत पाल ने इसी वजह से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

'गुलाबी गैंग' की कमांडर संपत पाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है.
टिकट न देने के लिए उन्होंने सीधे तौर पर, राज्य के कांग्रेस नेताओं और पर्यवेक्षकों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को यहां की 'अंदरूनी राजनीति' के बारे में बताएंगी.
संपत पाल ने 2012 और 2017 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर, मऊ-मानिकपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. 2012 के चुनावों में उन्हें केवल 2,203 वोट मिले थे, वहीं 2017 में जब वह सपा-कांग्रेस की सहयोगी उम्मीदवार थीं, तब उन्हें 40,524 वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस बार उनकी जगह रंजना भारतीलाल पांडे को उतारा है.
2014 में भी संपत पाल के साथ ऐसा ही हुआ था. गुलाबी गैंग की महिलाओं ने आमसभा की बैठक में, संपत पाल को कमांडर पद से बर्खास्त कर दिया गया था. संपत की बर्खास्तगी का सीधा असर यह हुआ कि कांग्रेस ने भी संपत से किनारा कर लिया था. साथ ही, बांदा सीट से उन्हें टिकट न देकर सदर विधायक विवेक सिंह को टिकट थमा दिया था.
पाल 'गुलाबी गैंग' नाम से एक महिला संगठन चलाती हैं. 2014 में बनी माधुरी दीक्षित और जूही चावला की बॉलीवुड फिल्म 'गुलाब गैंग' संपत पाल और उनके संगठन से प्रेरित मानी जाती है. संपत पाल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-3 में भी देखी गई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story