
x
17 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
हिम्मतनगर (गुजरात) (आईएएनएस)| मछुआरों के एक समूह ने एक आईएएस अधिकारी को घंटों बंधक बनाकर रखा और उनकी पिटाई की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना 4 मार्च की शाम को हुई। मामले में 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। वडाली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, मत्स्य अधिकारी दिनेश नटवरलाल ने कहा, मत्स्य निदेशक नितिन सांगवान ने धरोई बांध के जल जलाशयों में औचक निरीक्षण के लिए एक टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले बाबूभाई परमार, दिलीप परमार और 15 अन्य लोगों के समूह ने नितिन सांगवान पर हमला कर दिया और मारपीट की।
शिकायत में अधिकारी ने कहा है, आरोपियों की अधिकारी के साथ तीखी बहस हुई। आरोपियों ने उन्हें पीटा और बंधक बना लिया। बाद में मामले की शिकायत न करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ा।''
एक अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों बाबूभाई, दिलीपभाई और विष्णु परमार को गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
Tagsगुजरातगुजरात न्यूज़गुजरात पुलिसआईएएस अधिकारीआईएएस अधिकारी के साथ मारपीटGujaratGujarat NewsGujarat PoliceIAS officerIAS officer assaulted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





