भारत

महिला को निर्वस्त्र करके सरेआम पीटा, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Jun 2023 3:07 PM IST
महिला को निर्वस्त्र करके सरेआम पीटा, 4 गिरफ्तार
x
पति भी शामिल था।
दाहोद (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के दाहोद जिले में कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया, जिनमें उसका पति भी शामिल था। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना 28 मई की है। घटना की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष है। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 19 महीनों से महिला अपने चार बच्चों और पति से अलग रह रही थी। महिला का पति उसके अलग रहने से परेशान था। उसने (पति ने) दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रामपुरा गांव से महिला का अपहरण कर लिया।
सुखसार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को बाद में मरगला गांव ले जाया गया, जहां लोगों ने उसे पीटा। अधिकारियों ने खुलासा किया कि एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला मेहसाणा जिले के चनस्मा में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी, जहां वे दोनों दिहाड़ी मजदूर के रूप में जीवनयापन करते थे।
उस व्यक्ति की मां ने उन्हें रामपुरा गांव में एक शादी में आमंत्रित किया था और महिला के अलग रह रहे पति को भी निमंत्रण दिया था। वहां पहुंचने पर अलग हुए पति ने चार पहिया वाहन में पुरुषों के एक समूह के साथ महिला और उसके साथी का अपहरण कर लिया और उन्हें मारगला गांव ले गए। मामले की अभी जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story