भारत
फिर खाकी हुई बदनाम! शराब की तस्करी के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 Jan 2023 3:25 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अहमदाबाद (आईएएनएस)| साबरकांठा में आईएमएफएल शराब की तस्करी के आरोप में गुजरात पुलिस के दो कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साबरकांठा स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने गुरुवार रात 34,000 रुपये की कीमत की भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) शराब की तस्करी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। अरावली जिले के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया, गुरुवार शाम हिम्मतनगर एलसीबी ने बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक स्कॉर्पियो कार को रोका था, इसमें चार लोग सवार थे। कार की जांच करने पर हिम्मतनगर एलसीबी को आईएमएफएल की 240 बोतलें मिलीं। जिसकी कीमत 34 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले के दो मुख्य आरोपी कांस्टेबल रोहित सिंह चौहान और विजय परमार हैं। यह दोनों अरावली पुलिस मुख्यालय में कार्यरत हैं।
आईएमएफएल की बोतलों को आरोपी गांधीनगर में देशी शराब बनाने वालों को देने जा रहे थे। रोहित सिंह और विजय राजस्थान से शराब की तस्करी कर विजय के खेत में रखते थे। अधिकारी ने कहा कि यहां से जब भी शराब तस्करों द्वारा मांग की जाती थी, वे यहां से आपूर्ति करते थे।
एसपी ने यह भी कहा कि पूर्व में विजय परमार को दो बार गिरफ्तार कर निलंबित किया जा चुका है। विजय परमार के खिलाफ पहला मामला मालपुर थाने में शराब तस्करी और दूसरी बार स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रोहित सिंह और विजय परमार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस बार उनकी सेवाएं समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।
शराब की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए पिछले दो वर्षों में पुलिस कर्मियों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





