भारत
2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन की मेजबानी करेगा गुजरात
jantaserishta.com
19 July 2023 4:28 PM IST

x
गांधीनगर: भारत के प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने 69वें एडिशन के साथ गुजरात राज्य में वापसी कर रहा है। फिल्मफेयर और राज्य सरकार ने बुधवार को गुजरात में 2024 में होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें एडिशन के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल और टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन उपस्थित रहे। जबकि, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि गुजरात के वन एवं पर्यावरण मंत्री मुलुभाई बेरा होंगे।
परंपरागत रूप से मुंबई में आयोजित होने वाला फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 एडिशन के लिए गुजरात का रुख करेगा। कैबिनेट मंत्री रुशिकेश पटेल ने ट्विटर पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए घोषणा की कि वाइब्रेंट गुजरात 2024 में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी करेगा।
Tagsफिल्मफेयर अवॉर्ड्सफिल्मफेयर अवॉर्ड्स 69वें एडिशनगुजरातगुजरात न्यूज़Filmfare AwardsFilmfare Awards 69th EditionGujaratGujarat News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





