भारत
शेरों का पीछा करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
jantaserishta.com
7 Jan 2023 11:11 AM IST

x
DEMO PIC
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जूनागढ़ (आईएएनएस)| गुजरात के जूनागढ़ में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और गिर राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद कथित तौर पर अपने वाहन से शेरों का पीछा करने के आरोप में तीन अन्य की तलाश कर रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जूनागढ़ सर्कल के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आराधना साहू ने आईएएनएस को बताया कि करीब 10-12 दिन पहले वन विभाग के संज्ञान में एक वीडियो आया, जिसमें युवकों को शाम के समय शेरों का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि किसी को अभयारण्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि युवक अवैध रूप से ससन गिर में घुसे थे और उन्होंने तलाला रेंज में शेरों का पीछा किया था। वन विभाग ने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया और उनकी तलाश शुरू की। तीन आरोपियों का पता लगाने के बाद वन विभाग ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। साहू ने कहा कि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





