भारत

गुजरात: छात्रों ने डीईओ का घेराव किया, नियमित शिक्षकों की मांग

jantaserishta.com
30 Dec 2022 5:51 PM IST
गुजरात: छात्रों ने डीईओ का घेराव किया, नियमित शिक्षकों की मांग
x
पंचमहल (गुजरात) (आईएएनएस)| एक स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को पंचमहल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का घेराव किया और यहां तक कि स्कूल का गेट भी बंद कर दिया, छात्रों मांग है कि सरकार को नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए विज्ञान और गणित में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए। गुरुवार को जिले में एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पंचमहल के डीईओ जिग्नेश पटेल नदीसर गांव स्थित श्री महाजन इंग्लिश स्कूल पहुंचे। वीडियो क्लिप में एक छात्र की शिकायती संदेश था कि स्कूल में विज्ञान और गणित का शिक्षक नहीं है, अगर छात्र इन दो विषयों में असफल हो जाते हैं, तो कौन जिम्मेदार होगा?
जब डीईओ स्कूल से जा रहे थे, छात्रों ने दोनों विषयों के लिए नियमित शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग करते हुए उनकी कार का घेराव किया, उन्होंने स्कूल परिसर के मुख्य गेट पर भी ताला लगा दिया, ताकि वह नियुक्ति का वादा किए बिना न जा सकें।
डीईओ पटेल ने आईएएनएस को बताया, विज्ञान और गणित के शिक्षक एक महीने से अधिक समय से छुट्टी पर हैं, अब स्कूल अतिथि शिक्षक (प्रवासी शिक्षक) उपलब्ध कराएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story