
x
कुछ धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर बुलाया था.
गोधरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)| पंचमहल ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को एक विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में रामकृष्ण कुमार नाम के एक साधु को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आरआर बरोट ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने कहा कि वह पिछले 10 साल से शादीशुदा है, लेकिन गर्भधारण नहीं कर पा रही है। इसलिए वह नियमित रूप से टिम्बी आश्रम में राम टेकरी मंदिर के दर्शन करने जाती थी, जहां वह साधु कृष्णकुमार के संपर्क में आई, जिसने उसे बच्चा पैदा करने में मदद करने का वादा किया था।
पीड़िता ने कहा कि कृष्णकुमार ने उसे दो से तीन बार कुछ धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर बुलाया था, और कहा था इससे उसे गर्भ धारण करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को आरोपी ने फिर से महिला को किसी धार्मिक कर्मकांड के बहाने बुलाया, लेकिन जब वह उसके यहां पहुंची तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





