भारत
छात्राओं से यौन संबंध बनाने की मांग करने पर प्रोफेसर निलंबित
jantaserishta.com
29 Dec 2022 11:55 AM IST

x
मचा बवाल.
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| एमवीएम साइंस एंड होम साइंस कॉलेज के ट्रस्टियों ने गुरुवार को विज्ञान के एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। प्रोफेसर ने अच्छे अंक प्रदान करने के बदले छात्राओं से यौन संबंध बनाने की मांग की। छात्राओं ने तीन महीने पहले कॉलेज के अधिकारियों और यौन उत्पीड़न विरोधी समिति से मामले की शिकायत की थी। मीडिया और छात्र संघ द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद ही कॉलेज और समिति ने जांच का फैसला किया। कॉलेज ट्रस्टी पुरुषोत्तम पिपलिया ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि साइंस कॉलेज के प्रोफेसर संजय तरैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यौन उत्पीड़न विरोधी समिति द्वारा शिकायत में पर्याप्त सबूत पाए जाने और कॉलेज ट्रस्ट की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।
पिपलिया ने प्रोफेसर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने में छात्रों को हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर छात्राएं पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहती हैं तो कॉलेज पहल करेगा और प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के राजकोट प्रमुख बृजराजसिंह राणा ने आईएएनएस को बताया कि छात्रों ने तीन महीने पहले शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के हस्तक्षेप के बाद ही समिति ने जांच शुरू की थी। प्रोफेसर तरैया ने छात्राओं से यौन संबंध बनाने के लिए अच्छे अंक देने की बात की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





