भारत

सूदखोरों के खिलाफ पुलिस के अभियान से उम्मीदें, लेकिन संदेह बरकरार

jantaserishta.com
15 Jan 2023 4:11 PM IST
सूदखोरों के खिलाफ पुलिस के अभियान से उम्मीदें, लेकिन संदेह बरकरार
x
762 सूदखोरों के खिलाफ 416 आपराधिक शिकायतें दर्ज की हैं।
गांधीनगर, (आईएएनएस)| गुजरात पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। पुलिस ने केवल एक सप्ताह में 762 सूदखोरों के खिलाफ 416 आपराधिक शिकायतें दर्ज की हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह अभियान सूदखोरों द्वारा उत्पीड़न को समाप्त कर पाएगा।
गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने 3 जनवरी को अपने बल को निजी फाइनेंसरों के खिलाफ शिकायतों को सुनने के लिए एक लोक दरबार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। तभी से हर जिले, कस्बे और महानगरों में इस तरह के लोक दरबार आयोजित किए जा रहे हैं।
राज्य पुलिस के द्वारा प्रकाशित किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस एक्शन मोड में है और शुक्रवार तक 316 निजी फाइनेंसरों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ समय के लिए कर्जदारों को कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन क्या लंबे समय के लिए उत्पीड़न और धमकियां बंद हो जाएंगी।
यह संदेहपूर्ण है, लेकिन उपभोक्ता फोरम और एक्शन कमेटी का लक्ष्य भविष्य में भी ऐसे कर्जदारों को हर संभव सहायता देना है। समिति के अध्यक्ष मुकेश पारिख ने कहा कि यह कर्जदारों को फ्री कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करेगा और सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने में मदद करेगा।
भावनगर के राहुल पाटिल ने राजभा गोहिल से 25 हजार रुपए उधार लिए थे। उसने 13,000 रुपये चुकाए, फिर भी उसे राजभा और उसके सहयोगी कल्पेश मेहता द्वारा धमकी दी गई कि अगर उसने पूरे पैसे नहीं चुकाए तो वे उसकी मौजूदगी में उसकी पत्नी का बलात्कार करेंगे।
राहुल पाटिल ने मई 2022 में फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और जब पीड़िता की बहन ने इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय में उठाया, तब पुलिस ने पिछले सप्ताह फाइनेंसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
वहीं कुछ खुशकिस्मत हैं और पुलिस की कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। ऐसा ही एक मामला सूरत की नयनाबेन विरानी का है, जिन्होंने निजी फाइनेंसरों से 8 लाख रुपये उधार लिए थे। उधार चुकाने में विफल रहने पर फाइनेंसरों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया और घर को वापस करने के लिए उन्होंने उससे 80 लाख रुपये की मांग की।
हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के कारण उसे अपनी संपत्ति के दस्तावेज और कब्जा वापस मिल गया। जब पुलिस का सूदखारों के खिलाफ अभियान चल रहा था, तब 12 जनवरी को 27 वर्षीय चेतन पाथर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
चेतन पाथर ने संदीप पंजाबभाई से 6 लाख रुपये उधार लिए थे। 11 जनवरी की रात संदीप और कुछ अन्य लोगों ने कार में चेतन का अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए थे। संदीप ने चेतन को 13 चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। अधिक प्रताड़ना के डर से उसने आत्महत्या का प्रयास किया। अब उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story