भारत

गुजरात पंचायत नगर पालिका चुनाव परिणाम, BJP आगे, जानिए अब तक का रिजल्ट

Admin2
2 March 2021 5:05 AM GMT
गुजरात पंचायत नगर पालिका चुनाव परिणाम, BJP आगे, जानिए अब तक का रिजल्ट
x

गुजरात में आज फिर चुनाव परिणाम का दिन है। 6 महानगरपालिकाओं में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को 31 जिला पंचायतों, 231 तहसील पंचायतों और 81 नगरपालिकाओं के नतीजे आने लगे हैं। अब तक परिणामों के मुताबिक भाजपा शुरू से बढ़त बनाकर चल रही है। यहां रविवार को मतदान हुआ था। कुल 22,174 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। मतदान की खास बात यह रही कि गुजरात में शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं ने पंचायत व पालिका चुनाव में बंपर मतदान किया था। महानगर पालिका की अपेक्षा पंचायत चुनाव में 15 फीसद अधिक मतदान हुआ। पंचायत व पालिका चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भी करीब 2000 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) भरुच, गोधरा व मोडासा में चुनाव लड़ रही है।

4 जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

उना नगरपालिका पहले ही निर्विंरोध भाजपा के खाते में: मेहसाणा जिले की कडी तथा गीर सोमनाथ की उना नगर पालिका पहले ही निर्विंरोध भाजपा के खाते में चल गई थी। रविवार को सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में रुचि दिखाई और मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखी गई।

Next Story