गुजरात में भले पानी की कमी हो लेकिन दूध की नदियां बहती हैं- पीएम मोदी

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां है कि भारत में गांव की अर्थव्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण का आज बनासकांठा में प्रत्यक्ष अनुभव कर रहा हूं। उत्तर गुजरात की करीब 2 लाख महिला पशुपालकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी बनासकांठा जिले के दियोदर गांव में बनास डेयरी के पोटैटो प्रोसेसिंग एवं प्रोडक्ट यूनिट के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि मेहसाणा की भैंस एवं कांकरेज गाय ने उत्तर गुजरात को किसान एवं पशुपालकों की तकदीर बदल दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





