भारत

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक...पत्नी और बेटी की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

jantaserishta.com
7 Jan 2023 4:18 PM IST
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक...पत्नी और बेटी की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
x
मौके पर पहुंचने पर हमने उनके शव देखे।
जामनगर (आईएएनएस)| गुजरात के जामनगर जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तारिफ शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सबाना और बेटी की हत्या करने के बाद राजकोट भाग गया था। जामनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुर चौक के पास होटल टेन के पीछे झाड़ियों में एक महिला और एक नवजात शिशु के शव मिले हैं। शिकायतकर्ता रजियाबेन बलोच ने कहा कि मेरी दूसरी बेटी सबाना की शादी तारिफ लडका से दो साल पहले हुई थी, हालांकि, शादी के बाद तारिफ ने सबाना पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक करना शुरू कर दिया था और उसकी पिटाई भी करता था। इसलिए सबाना अपने मायके लौट आई।
रजियाबेन बलूच ने कहा, गुरुवार सुबह सबाना भीख मांगने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब वह शुक्रवार शाम तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद, हमें जामनगर शहर पुलिस से फोन आया कि सबाना और उनकी बेटी घायल हो गई हैं। मौके पर पहुंचने पर हमने उनके शव देखे।
शुक्रवार देर रात तारिफ ने राजकोट पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे जामनगर पुलिस को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story