भारत

Gujarat, Himachal Election Result 2022: रुझानों में गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत, हिमाचल में कांटे की टक्कर

jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:17 AM IST
Gujarat, Himachal Election Result 2022: रुझानों में गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत, हिमाचल में कांटे की टक्कर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुजरात में अब तक 176 सीटों पर रुझान आ गए हैं. बीजेपी 144, कांग्रेस 27 और आप चार सीटों पर आगे चल रही है. हिमाचल में अब बीजेपी आगे हो गई है. बीजेपी 30, तो कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आगे चल रही हैं. बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज शाक्य पिछड़ गए हैं.
हार्दिक पटेल विरामगम सीट से पीछे चल रहे हैं. उन्हें पहले राउंड के बाद अब तक 2961 वोट मिले हैं. वहीं, इस सीट से आप उम्मीदवार अमरसिंह 3139 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 996 वोट मिले हैं.
गुजरात में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. खंभालिया सीट से AAP के सीएम चेहरे ईशुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story