भारत
गुजरात स्वास्थ्य विभाग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर बढ़ाएगा कोविड परीक्षण
jantaserishta.com
21 Dec 2022 3:34 PM IST

x
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को राज्य में कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा की और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेशी आगमन की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जहां मंत्री को राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।
पटेल ने आवश्यकता पड़ने पर 'ट्रिपल टी' ²ष्टिकोण - ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट का पालन करने का भी निर्देश दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मनोज अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कहा जा रहा है कि वे दवाइयां और टीकों का पर्याप्त स्टॉक तैयार रखें, साथ ही जो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, उनका परीक्षण करके उन्हें तैयार रखा जाए।
विभाग के मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 20 सक्रिय कोविड मामले हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।
मंगलवार को दो नए मामले सामने आए और छह मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
मार्च 2020 में पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक राज्य में 12,66,452 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अब तक, राज्य में वायरस के कारण कुल 11,043 लोगों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को 3,030 व्यक्तियों को टीका लगाया गया, जिससे कुल संख्या 12,77,27,843 हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





