भारत

खोखले वादे व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को गुजरात ने नकारा: अमित शाह

jantaserishta.com
8 Dec 2022 2:58 PM IST
खोखले वादे व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को गुजरात ने नकारा: अमित शाह
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को गुजरात ने नकार दिया है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात की जनता का धन्यवाद भी किया। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मिली इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। शाह ने कहा कि गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली प्रधानमंत्री की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।
शाह ने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ है। गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। यह नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story