भारत
गुजरात सरकार ने मोरबी नगर पालिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस
jantaserishta.com
19 Jan 2023 12:29 PM IST

x
मोरबी (आईएएनएस)| गुजरात के शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न इसे हटा दिया जाए। कारण बताओ नोटिस बुधवार को राज्य सरकार द्वारा गुजरात उच्च न्यायालय के समक्ष दिए गए इस बयान के बाद जारी किया है कि वह मोरबी झूला पुल के मरम्मत कार्य को मंजूरी देने और इसे जनता के लिए खोलने की अनुमति देने में कर्तव्य की उपेक्षा के लिए नगर पालिका का अधिक्रमण करेगा।
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर की शाम को मच्छू नदी पर बना झूला पुल ढह गया था, जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी, जिसकी मरम्मत ओरेवा ग्रुप ने की थी।
भाजपा नेता कमलेश देसाई के नेतृत्व वाली नगर पालिका के 49 सदस्यों ने अदालत के समक्ष राज्य सरकार के हलफनामे का विरोध करते हुए कहा कि वे पुल मरम्मत का ठेका देने में शामिल नहीं थे, और अगर सरकार पालिका को हटा देती है, तो यह बाकी सदस्यों के साथ अन्याय होगा।
नगर पालिका के एक अन्य सदस्य ने कहा, केवल तीन सदस्य, अध्यक्ष के.के. परमार, उपाध्यक्ष जयेंद्रसिंह जडेजा और स्थायी समिति के अध्यक्ष जिम्मेदार हैं।
परमार ने मीडिया को बताया कि उनके कार्यालय को कारण बताओ नोटिस मिला है, लेकिन वह शहर से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं पढ़ा है।
परमार ने कहा कि वह सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाएंगे, जिसमें सर्वसम्मति से यह तय किया जाएगा कि पालिका को नोटिस का क्या और कैसे जवाब देना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





