भारत

पत्नी की हत्या, बेटे को किया घायल, पिता बन गया दरिंदा

jantaserishta.com
27 Jan 2023 9:29 AM IST
पत्नी की हत्या, बेटे को किया घायल, पिता बन गया दरिंदा
x
पुश्तैनी संपत्ति बेचकर कमाए गए पैसों में से कुछ हिस्सा मांगा था।
मोरबी (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के मोरबी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की और बेटे को घायल करके फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने अपने पति से पुश्तैनी संपत्ति बेचकर कमाए गए पैसों में से कुछ हिस्सा मांगा था। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जितेंद्र रनवा ने अपने पिता रामजी रनवा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पिता ने उसकी मां गीताबेन की हत्या की है और उसके गले पर चाकू से हमला किया है।
जितेंद्र रनवा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी थी और बुधवार की शाम जब वह अपने घर राजमिस्त्री का काम करके लौटे तो उसकी मां ने संपत्ति को बेचने से मिले पैसे के बारे में पूछा, और उनसे कहा कि क्या उन्हें कुछ पैसे मिल सकते हैं। इससे उसके पिता नाराज हो गए और उन्होंने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
जितेंद्र रनवा ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को लथपथ पाया और उसी समय पिता ने मुझ पर भी चाकू से हमला कर दिया। वह अपनी मां को सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक केए वाला ने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story