
x
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान के पहले घंटे में 9 बजे तक लगभग 4.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह जानकारी चुनाव आयोग (ईसी) ने दी। जनजातीय इलाकों में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह है। डांग में सुबह नौ बजे तक 7.76 फीसदी और तापी में 7.25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सबसे कम मतदान पोरबंदर जिले में 3.92 प्रतिशत, जामनगर में 4.42 प्रतिशत, भरूच में 4.57 प्रतिशत, बोटाद (4.62 प्रतिशत) और भावनगर (4.71 प्रतिशत) में दर्ज किया गया।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। 19 जिलों की 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
सौराष्ट्र और कच्छ के मतदाता 54 सीटों पर मतदान करेंगे और दक्षिण गुजरात के मतदाता 35 विधायकों के लिए मतदान करेंगे।
पहले चरण में जिन बड़े नेताओं का भविष्य तय होगा, उनमें शिक्षा मंत्री जीतू वघानी, वित्त मंत्री कानू देसाई, कृषि मंत्री राघवजी पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, पूर्व नागरिक आपूर्ति मंत्री जयेश रडाडिया शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





