भारत
गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने हलोल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला, अनीशभाई बड़िया को दिया टिकट
jantaserishta.com
17 Nov 2022 3:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। कांग्रेस यहां 27 साल के वनवास को खत्म करने के लिए हर सम्भव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने हलोल विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां से कांग्रेस ने अब अनीशभाई बड़िया को अपना नया उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि गुजरात की हलोल सीट से राजेंद्र पटेल की जगह अब अनीशभाई बरिया को टिकट दिया गया है। पहले राजेंद्र पटेल को पार्टी ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था। फिलहाल ये सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है।
गौरतलब है कि गुजरात के पंचमहल जिले में हलोल विधानसभा सीट आती है। यहां लंबे समय से बीजेपी का कब्जा है। भाजपा के जयद्रथ परमार लगातार यहां से 2002 से ही जीत दर्ज करते आ रहे हैं। 2017 में उन्होंने करीब 55 फीसदी वोट हासिल किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





