
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) ने अपने अपडेट में कहा कि भूकंप का केंद्र अमरेली शहर के 43 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (एसएसई) में रिकॉर्ड किया गया है. बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.
गौरतलब है कि इससे पहले मणिपुर के उखरुल में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि उखरुल में 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए.
इससे पहले शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के शामली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Tagsगुजरातसौराष्ट्रअमरेलीभूकंपगुजरात में भूकंपअमरेली भूकंपGujaratSaurashtraAmreliearthquakeearthquake in GujaratAmreli earthquake
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





