भारत

गरबा के खराब इंतजाम पर आयोजक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत

jantaserishta.com
28 Sept 2022 1:51 PM IST
गरबा के खराब इंतजाम पर आयोजक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत
x
इतिहास में पहली बार किसी गरबा आयोजक को उपभोक्ता फोरम में घसीटा गया है।
वडोदरा (आईएएनएस)| गरबा के लिए खराब इंतजाम को लेकर एक अधिवक्ता ने वाणिज्यिक गरबा आयोजक यूनाइटेड वे के खिलाफ यहां उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गरबा पास के लिए मोटी रकम चुकाने के बाद भी जमीन पर पड़े कंकड़ पैर में चुभते हैं, जिससे गरबा खेलना बेहद मुश्किल हो रहा है।
गुजरात के इतिहास में पहली बार किसी गरबा आयोजक को उपभोक्ता फोरम में घसीटा गया है।
इस मामले को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरी रात गरबा खिलाड़ियों ने हंगामा किया और पुलिस को बीच-बचाव कर हालात को नियंत्रित करना पड़ा।
यूनाइटेड वे के आयोजक अतुल पुरोहित ने पैसे वापस करने का वादा किया है। इसके लिए वह उपभोक्ताओं और खिलाड़ियों के साथ एक लिंक साझा करेंगे, जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपने रिफंड का दावा कर सकते हैं।
वडोदरा के वकील विराटसिंह वाघेला ने यूनाइटेड वे के खिलाफ कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अर्जी दाखिल की है। उन्हें लगता है कि आयोजक ने खिलाड़ियों के साथ धोखा किया है, क्योंकि महिलाओं से पास के लिए 1,300 रुपये लिए गए हैं, जबकि पुरुषों को 5,000 रुपये खर्च करने पड़े।
वाहन पार्किं ग गरबा मैदान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है और इसके लिए अलग से 50 रुपये देने पड़ते हैं। मैदान की खराब हालत और भारी शुल्क के कारण लागों में गुस्सा है। उन्होंने गरबा आयोजक से मुआवजे की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story