भारत

गुजरात ब्रेकिंग: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
10 Aug 2022 4:57 PM IST
गुजरात ब्रेकिंग: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने बुधवार को गुजरात में एक और 'गारंटी' का एलान कर दिया. उन्होंने इस बार वादा किया कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आई तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा.

मालूम हो कि एक दिन पहले आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि दिल्ली के सीएम एक दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद आएंगे. यहां वह टाउन हॉल बैठक करेंगे. वह नई 'गारंटी' की घोषणा भी करेंगे, जो गुजरात के 2.5 करोड़ लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएगी.
गारंटी के घोषणा से पहले उन्होंने बैठक में कहा कि पिछले कुछ महीने से मैं कई बार गुजरात आया. यहां के लोगों को खूब सम्मान हमें मिल रहा है. पहले लोग कहते थे कि गुजरात बीजेपी का गढ़ है, यहां कुछ नहीं हो सकता.
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम लोगों से मिल रहे हैं. हमें पता चल रहा है कि लोग बीजेपी से कितना दुखी हैं, कितना डरे हुए हैं. अब लोगों ने बोलना शुरू किया है. लोग बीजेपी के 27 साल के शासन को उखाड़ फेंकना चाहते हैं. यहां के लोग अब गुजरात में नई तरह की राजनीति चाहते हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ महीने से हम गुजरात के लोगों से वादा कर रहे हैं कि अगर हम गुजरात में आए तो हम वहीं अच्छी-अच्छी चीजें करेंगे, जो हमने दिल्ली में करके दिखाई हैं. हम वही चीज करेंगे, जो हम पंजाब में कर रहे हैं. हम जनता के मुद्दों की बात कर रहे हैं लेकिन बीजेपी-कांग्रेस ऐसा नहीं करती. वो आते हैं और एक-दूसरे को गालियां देकर चले जाते हैं लेकिन जनता को कुछ नहीं मिलता. दोनों पार्टियों की सेटिंग है.
केजरीवाल ने इससे पहले गुजरात के बेरोजगार युवाओं को नौकरी और नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये महीने भत्ता की गारंटी दी थी.
साथ ही उन्होंने आदिवासियों के लिए गारंटी की घोषणा की थी. इसमें पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) (पेसा) अधिनियम का कार्यान्वयन शामिल है. यह अधिनियनम ग्राम सभाओं को विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में विशेष अधिकार देता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story