भारत

गुजरात बोर्ड क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 हॉल टिकट जारी, जानिए मिलेगा कैसे

Teja
24 Feb 2022 1:08 PM GMT
गुजरात बोर्ड क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 हॉल टिकट जारी, जानिए मिलेगा कैसे
x
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने हायर सेकंडरी यानी क्लास 12 साइंस प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 (GSEB 12th science practical 2022) के हॉल टिकट जारी किए हैं. गुजरात बोर्ड क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम हॉल टिकट का लिंक जीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव किया गया है. इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी जीएसईबी क्लास 12 बोर्ड एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड (GSEB 12th admit card) किए जा सकते हैं.

जिन स्टूडेंट्स ने इस साल साइंस विषय से गुजरात 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरा है, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा भी देनी होगी. इस एग्जाम के लिए आपको आपके स्कूल से ही एडमिट कार्ड मिलेंगे. गुजरात बोर्ड द्वारा जारी लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है. स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से एडमिट कार्ड (GSEB admit card 2022) की हार्ड कॉपी प्राप्त करनी होगी.
कर लें चेक
स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय आप उसमें अंकित हर जानकारी ध्यान से चेक कर लें. अगर कोई गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल हेड को इस बारे में सूचित करें और आवश्यक सुधार करवा लें.
टाइम टेबल जारी
गुजरात सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Board) ने क्लास 10 और 12 के एग्जाम्स का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. जीएसएचएसईबी 2022 की परीक्षाएं 28 मार्च 2022 से शुरू हो रही हैं. परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जारी किया गया है. आप जीएसईबी की वेबसाइट पर जाकर गुजरात बोर्ड एग्जाम 2022 का टाइम टेबल देख सकते हैं.
Next Story