भारत
गुजरात: आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार
jantaserishta.com
3 Dec 2022 1:48 PM IST

x
गांधीनगर (आईएएनएस)| सूरत में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में एक भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। शरद पाटिल को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को पाटिल ने अपना वोट डालने के बाद मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की थी।
चुनाव ड्यूटी के अधिकारी जे एस राणा ने अपनी शिकायत में कहा कि एक वीडियो क्लिप, जो उन्हें मिली है, यह जाहिर करती है कि पाटिल ने उधना निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 176 में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
सूरत पुलिस ने पार्षद के खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 130 लगाई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में बीजेपी के कलोल (पंचमहल जिला) के उम्मीदवार फतेहसिंह चौहान को बोरिया और चाता गांव में अपने लिए प्रचार करते देखा जा सकता है।
पंचमहल जिले से आप प्रत्याशी दिनेश बरिया ने आरोप लगाया, "चौहान खुलेआम कार्यकर्ताओं से बिना किसी डर के 1000 से 3000 वोटों से फर्जी मतदान करने को कह रहे हैं।"
बरिया ने आरोप लगाया कि भले ही उन्होंने मामले की शिकायत रिटनिर्ंग ऑफिसर से व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





