भारत
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: कार चालक को लापरवाही पड़ी भारी, गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Feb 2023 5:38 PM IST

x
कार की ऑटो-रिक्शा में टक्कर हो गई।
वडोदरा (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को एक कार की ऑटो-रिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वड़ोदरा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रणव कटारिया ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात, एक अर्टिगा कार एक ऑटो-रिक्शा में जा घुसी। ऑटो में छह यात्री यात्रा कर रहे थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं छठा यात्री 8 वर्षीय आर्यन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
अधिकारी ने कहा, कार चालक जयहिंद यादव को हिरासत में लिया गया है और उसकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिवार के सदस्य पादरा तालुका के लोला गांव के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। मृतकों की पहचान अरविंद नायक, उनकी पत्नी काजल, पुत्र गणेश, पुत्री ²ष्टि और भतीजी शिवानी के रूप में हुई है।
Tagsगुजरातगुजरात न्यूज़गुजरात पुलिससड़क हादसावडोदराgujaratgujarat newsgujarat policeroad accidentvadodara
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





