भारत

गुजरात: हिरासत में एसडीपीआई के 15 कार्यकर्ता, एनआईए और एटीएस कर रही पूछताछ

jantaserishta.com
27 Sept 2022 12:11 PM IST
गुजरात: हिरासत में एसडीपीआई के 15 कार्यकर्ता, एनआईए और एटीएस कर रही पूछताछ
x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर मंगलवार को सोशल डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के खिलाफ कार्रवाई की। 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसडीपीआई पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा है।
एटीएस के सूत्रों ने कहा कि राज्य की टीम एसडीपीआई सदस्यों से पूछताछ में एनआईए की टीम की मदद कर रही है। एजेंसी पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह जानने में जुटी है कि क्या उनका पीएफआई के साथ कोई संबंध है, वे कैसे धन जुटा रहे हैं और डोनर्स कौन हैं।
जिन सदस्यों से पूछताछ की जा रही है वे अहमदाबाद, बनासकांठा, सूरत और नवसारी के हैं। एनआईए इस पर आधिकारिक बयान जारी करेगी।
जब आईएएनएस ने एसडीपीआई के केंद्रीय कार्यालय से संपर्क किया, तो एक पदाधिकारी ने कहा कि चूंकि पार्टी ने हाल ही में गुजरात में प्रवेश किया है, इसलिए कोई आधिकारिक नियुक्ति नहीं की गई है।
15 लोगों से पूछताछ के बारे में किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story