भारत

गुजरात 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों को राहत

jantaserishta.com
2 Jun 2021 1:39 PM IST
गुजरात 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों को राहत
x

गुजरात शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने ये जानकारी दी है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बैठक के बाद ये फैसला लिया है. गुजरात में कुल 6 लाख 92 हजार छात्र 12वीं कक्षा में है, जिनके लिए ये राहत की खबर है. केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किए जाने के बाद राज्य सरकार का यह निर्णय सामने आया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story