भारत

बाहुबली नेता गुड्डू पंडित का आरोप, बोले- पूर्व सीएम कल्याण सिंह के सांसद बेटे ने...और करवा सकते हैं मेरी हत्या

jantaserishta.com
27 Jan 2022 11:50 AM IST
बाहुबली नेता गुड्डू पंडित का आरोप, बोले- पूर्व सीएम कल्याण सिंह के सांसद बेटे ने...और करवा सकते हैं मेरी हत्या
x
जानें मामला।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. बुलंदशहर के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) ने पूर्व यूपी सीएम कल्याण सिंह के बेटे पर उनका नामांकन रद्द करवाने का आरोप लगाया है. गुड़्डू पंडित ने कहा कि एटा से सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने उनका नामांकन रद्द करवाया है.

देबाई सीट से बसपा से 2 बार विधायक रहे गुड्डू पंडित ने हाल ही में समाजवादी पार्टी का दामन थामा था. हालांकि, सपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद गुड्डू पंडित ने शिव सेना के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दायर किया था. इस नामांकन में फॉर्म B न शामिल होने के कारण चुनाव आयोग ने उनका नामांकन रद्द कर दिया था.
नामांकन रद्द होने के बाद गुड्डू पंडित की सफाई भी सामने आई थी. उन्होंने कहा था कि वे पर्चे के साथ फॉर्म B जमा करना कैसे भूल सकते हैं. उनका नामांकन रद्द होने की वजह सिर्फ राजू भैया हैं. उन्होंने सांसद राजवीर सिंह पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे.
गुड्डू पंडित ने कहा था कि राजवीर उनकी हत्या करवा सकते हैं. उन्होंने कहा था कि वे न्याय के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे. इससे पहले गुड्डू पंडित राजवीर सिंह को 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव हरा चुके हैं. इस पर बात करते हुए गुड्डू पंडित ने कहा था कि इन हारों की वजह से ही राजू भैया उनसे डरे हुए हैं और द्वेष के कारण उनका रास्ता रोकने का काम कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story