Top News

छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर के पास मिला गुड्डू मुस्लिम का लोकेशन, जल्द गिरफ्त में होंगे

Nil dhankar
3 Dec 2023 7:22 AM IST
छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर के पास मिला गुड्डू मुस्लिम का लोकेशन, जल्द गिरफ्त में होंगे
x

यूपी। अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन (छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर के पास) कटक में मिली है। एसटीएफ पीछा करते हुए ओडिशा तक गई थी। इसके बाद से उसकी लोकेशन नहीं मिली। गुड्डू की दिल्ली पुलिस भी तलाश कर रही है। उसने गुड्डू के शिवकुटी में स्थित पुश्तैनी मकान में नोटिस चस्पा किया था। इसी तरह फरार साबिर माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ रहता था। अतीक की हत्या के बाद वह शाइस्ता के साथ खुल्दाबाद तक पहुंचा था। कौशाम्बी बॉर्डर पर उसकी आखिरी लोकेशन मिली थी।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा गड्डू मुस्लिम उस दिन झोले में बम लेकर पहुंचा था। वह बम फेंकते सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया था। उसकी बमबाजी से ही सिपाही की जान गई थी। पांच लाख के इनामी गुड्डू का चेहरा सबसे पहले ट्रेस हुआ। इसलिए वह हत्याकांड में नामजद हुआ। इसके बाद से उसने अतीक की बहन आयशा नूरी के घर मेरठ में शरण ली।

धूमनगंज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई करने वाली है। इनमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के घर पर कुर्की होनी है। हैरानी की बात ये है कि शाइस्ता के दोनों मकान को पुलिस पहले ही जमींदोज कर चुकी है। अब पुलिस क्या कुर्क करेगी। वहीं पांच लाख इनामी बिहार निवासी अरमान सिविल लाइंस में किराए पर रहता था। इसी तरह अशरफ की पत्नी जैनब के पूरामुफ्ती स्थित मकान में कुर्की होगी। वहीं अतीक की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित मकान में कुर्की करने पुलिस जाएगी।

Next Story