बोरवेल में मौत से जंग लड़ रहा है गुड्डू, खाने के लिए बिस्किट, नमकीन, टॉफी और पानी पहुंचाया, जानें लेटेस्ट अपडेट

सीकर: राजस्थान के सीकर में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है. मासूम बच्चे को बचाने के लिए पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है. बच्चे के पास पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई है. इसके अलावा बच्चे को खाने के लिए कुछ खाने पीने का सामान भी पहुंचाया गया है. बोरवेल में कैमरा पहुंचाकर बच्चे की लोकेशन मॉनिटर की जा रही है. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. रेस्क्यू टीम के सदस्य और गुड्डू के परिजन लगातार गुड्डू से बातें कर रहे हैं और वो सुरक्षित है.
#ब्रेकिंग#सीकर के #खाटूश्याम में बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे गुड्डू (रविंद्र) को 25 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला@SikarPolice #sikar #Khatushyamji pic.twitter.com/kAm6Q5MotY
— Deepak kumawat (@Danny_deepz) February 25, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





